फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मोरध्वज एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के गांव बरखेड़ा हवेली का था निवासी
विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर शनिवार सुबह छह बजकर 45 मिनट पर मोरध्वज एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान शाहजहांपुर जनपद के मीरानपुर कटरा के गांव बरखेड़ा हवेली निवासी देवेंद्र के रूप में उनके साथ आए लोगों ने की।
विज्ञापन

आरपीएफ बिलपुर चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि गेटमैन बिलपुर सर्वेश द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति डाउन लाइन पर जा रही मोरध्वज एक्सप्रेस की चपेट में आ गया है। मृतक देवेंद्र के मामा सर्वेश ने बताया कि वह गांव के लोगों के साथ 31 दिसंबर को कार द्वारा मेंहदीपुर बालाजी गए थे। शनिवार को वापस लौट कर घर जा रहे थे, जब बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंचे तो फाटक बंद थी। तभी देवेंद्र कार से उतरकर पेशाब करने की कहकर रेलवे लाइन पार करने लगा। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घायल कोमीरानपुर कटरा सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें