बरेली के भोजीपुरा इलाके में शनिवार को टेंपो चालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक टेंपो चालक एक महीने से लापता था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी बेटी को लेकर मायके में रह रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली में एक माह से लापता चल रहे टेंपो चालक का शव भोजीपुरा इलाके में शनिवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक के छोटे भाई हिमांशु ने मृतक की पहचान बड़े भाई चंद्रपाल के रूप में की। टेंपो चालक का 20 वर्ष से पत्नी से विवाद चल रहा था। इस कारण उसे गुजारा भत्ता देना पड़ता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभयपुर अगरास मार्ग पर जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के 200 मीटर आगे पेड़ पर टेंपो चालक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक लैब की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जांच की। कुछ घंटों बाद मृतक चंद्रपाल की शिनाख्त हुई।
हिमांशु ने बताया कि उनका परिवार फतेहगंज पश्चिमी के नौगवां का रहने वाला है। बड़े भाई चंद्रपाल का 20 वर्ष से उनकी पत्नी से विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी हजियापुर स्थित मायके में बेटी को लेकर रहती हैं। फतेहगंज पश्चिमी में रहकर टेंपो चलाकर अपना गुजारा करता था। हर माह गुजारा भत्ता देने की वजह से अवसाद से रहता था। इसी के चलते शराब पीने का आदी हो गया था।
विज्ञापन
पत्नी के मायके में रहने की वजह से था अवसाद में
चंद्रपाल ने एक माह से टेंपो चलाना भी बंद कर दिया और घर से लापता हो गया था। वरिष्ठ उप निरीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। मृतक पत्नी के मायके में रहने की वजह से अवसाद में चल रहा था।