घायलों में करण और अरुण की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बरेली रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
तीन बहनों में इकलौता भाई था अरुण
परिजनों के अनुसार अरुण तीन दिन पूर्व ही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देकर नोएडा से घर लौटा था। सोमवार को वह अपने फुफेरे भाई बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम मलुकापुर निवासी राहुल को नैनीताल में परीक्षा दिलाने गया था। परीक्षा के बाद पीलीभीत टनकपुर हाईवे घर लौट रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। अरुण परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
यह भी पढ़ें- UP: बरेली में बीड़ी न देने पर लोडर चालक की निर्मम हत्या, आरोपी ने फावड़े से किए ताबड़तोड़ प्रहार, गिरफ्तार
तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
न्यूरिया क्षेत्र में हुए हादसे में नियमों की अनदेखी भी बड़ा कारण रही। पुलिस की जांच में एक बाइक पर चार युवक और दूसरी बाइक पर दो युवकों के सवार होने की बात सामने आई। दोनों बाइकों पर कोई भी हेलमेट का प्रयोग करता नहीं पाया गया। वहीं प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार पाई गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।