बरेली में पंजाबी महासभा की ओर से बृहस्पतिवार को लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली से आए पंजाबी सिंगर घैंट जट्ट ने अपने गीतों से समा बांधा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली में पंजाबी महासभा की ओर से ‘लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन पीलीभीत बाईपास स्थित रिसोर्ट में किया गया। इस खूबसूरत शाम में जहां संगीत की धूम रही। वहीं, परिवार के साथ शामिल पंजाबी समाज के लोगों ने खूब मस्ती किया। उल्लास भरे इस कार्यक्रम में खास रहे दिल्ली से आए पंजाबी सिंगर घैंट जट्ट ने अपने गीतों से धूम मचा दी।
विज्ञापन
इसमें खास तौर से- थल्ले काली गड्डी दे विच कैश... गाकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सभी ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया। खास तौर से अगल-अलग तमाम गानों पर युवाओं ने खूब धमाल किया। इसके बाद लोहड़ी जलाकर गिद्दा और भांगड़ा करते हुए छोटे से लेकर बड़ों तक ने मस्ती की। अंत में लकी ड्रा से चुने गए लोगों को रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।
लोहड़ी कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर घैंट जट्ट
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रांत संघ संचालक शशांक भाटिया के अलावा ब्रज क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा मौजूद रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर, पलिया विधायक हरविंदर कुमार साहनी, बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए, डिप्टी कमिश्नर राज्यकर, अनिरुद्ध सिंह रहे।
इनका किया गया सम्मान
बार काउंसिल के अध्यक्ष शिरीष मल्होत्रा, अमित सेठी उदय डंग, नमित गुलाटी, सुनील घई, डा. महेंद्र सिंह बासु, कृष्णा कुमार, अमित आहूजा, कुलदीप अरोरा, डॉ. पुनीत सरपाल, मोती लाल दुआ, संजीव सोई, चेतन तनेजा, आनंद मोहन सिंह, नीरज छाबड़ा, मन्नू पाल, गुरप्रीत सिंह मधोक, रूपाली सिंह के साथ ही नवजन्मी बच्चियों का सम्मान भी किया गया। काश्वी आनंद आर्या भसीन, शिवाया हुजा, कनिका चावला, इविका अरोरा, बेवी सिमरन को तोहपा देकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया।