फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पराली जलाने से मना करने पर युवक को पीटा, पुलिस ने बताया रंजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी प्रधान पुत्र ने कुछ लोगों को पराली जलाने से मना किया। मना करने पर उक्त लोगों ने प्रधान पुत्र को गालियां देते हुए जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


ग्राम मीरपुर निवासी हरेंद्र ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार की सुबह गांव के ही पांच लोगों को खेत में पराली जलाते हुए देखा। प्रधान पुत्र होने के नाते उन्होंने उक्त लोगों से पराली जलाने से मना किया। उपरोक्त ने प्रधान पुत्र को जमकर पीटा। प्रधान पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी है।
वहीं, इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि उन लोगों के बीच में रंजिश चली आ रही है। पराली जलाने की शिकायत गलत है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की थी, उक्त स्थान पर पेड़ों के पत्ते जलाए जाना पाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें