फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाकुंभ में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 31 Jan 2025 04:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

महाकुंभ में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो सामने आने के बाद मीरगंज में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज में साबिर हुसैन नाम के युवक ने महाकुंभ में महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर कस्बे का माहौल खराब करने की कोशिश की। आरोपी का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद उपनिरीक्षक यतेंद्र कुमार ने मीरगंज थाने में आरोपी साबिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि महाकुंभ में महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले वीडियो की जांच के बाद मीरगंज निवासी साबिर हुसैन के खिलाफ मीरगंज थाने में बीएनएस की धारा 353 (गलत सूचना, अफवाह फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उपनिरीक्षक यतेंद्र कुमार ने बताया कि मीरगंज के साबिर पुत्र बन्ने ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और महाकुंभ में महिलाओं के शामिल होने पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साए हिंदू समुदाय के लोगों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें