फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस परेड ग्राउंड में चल रही 68 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रयागराज, आगरा, कानपुर, मेरठ जोन के बीच मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में प्रयागराज जोन ने आगरा जोन को 2-0 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में पीएसी पूर्वी जोन का दबदबा रहा। पीएसी पूर्वी जोन ने मेरठ जोन को 4-0 से शिकस्त दी। तीसरा मुकाबला पीएसी पश्चिमी जोन और गोरखपुर जोन के बीच हुआ। इस मुकाबले को पीएसी पश्चिमी जोन ने 5-1 से जीत लिया। तीसरे मैच में पीएसी मध्य जोन ने लखनऊ जोन को 4-1 से, पांचवें मैच में कानपुर ने मेरठ जोन को 2-1 से शिकस्त दी। छठे मैच में रेडियो जोन ने आगरा जोन को 7-2 से पराजित किया। सातवां मैच पीएसी पश्चिमी जोन और वाराणसी जोन के बीच खेला गया। यह मैच 0-0 की बराबरी पर छूटा। वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें