फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक ठीक से चलाने को कहने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला

Sun, 05 Jul 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बरेली-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाली बाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से युवक गिर गया। आरोप है कि सही से बाइक चलाने को कहा तो युवक को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया गया। इससे उसका सिर फट गया। अन्य अंगों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर देकर आरोपी विष्णु, सनी और सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, फतेहगंज पूर्वी के शाहपुर बनियान गांव निवासी बबलू गुप्ता ने दी गई तहरीर में बताया है कि वह ट्रैक्टर का सामान लेने बाइक से फरीदपुर जा रहे थे। आरोप है कि हरियाली बाजार के पास पहुंचे तो वहां कस्बे के एकता नगर निवासी विष्णु, सनी और सूरज बाइक से रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार में आ रहे थे। इस कारण बबलू की बाइक अनियंत्रित हो गई। उन्होंने विपक्षियों को सही से बाइक चलाने को कहा तो तीनों युवकों ने उनको थप्पड़ मारे। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से सिर पर हमला किया। इससे बबलू का सिर फट गया। अन्य अंगों पर भी चोटें आई हैं। आरोप है कि सभी आरोपी घटनास्थल के पास स्थित एक ढाबे पर काम करते हैं। हमले के दौरान ढाबे के अन्य कर्मचारियों ने हमलावरों को मारने के लिए उकसाया था। चीख-पुकार सुनकर लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें