फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 1.07 करोड़ की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2026 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। एएनटीएफ और मीरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को 533 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.07 करोड़ रुपये है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिना नंबर प्लेट की बाइक से दिल्ली में नशे की खेप पहुंचाने जा रहा था। उससे बाइक, फोन और 400 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


मीरगंज पुलिस के मुताबिक, एएनटीएफ बरेली और मीरगंज पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हेरोइन की खेप लेकर बरेली-रामपुर हाईवे से गुजरने वाला है। टीम ने लभारी चौकी के पास घेराबंदी कर फरीदपुर थाना क्षेत्र के काली नगला निवासी रजनेश कुमार (35) को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 533 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।


स्नैपचैट पर किया संपर्क, एक चक्कर के दिए 20 हजार


पूछताछ में आरोपी रजनेश ने बताया कि वह चालक है। ट्रांसपोर्टनगर में उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई थी, जिसने हेरोइन दिल्ली पहुंचाने के बदले प्रत्येक चक्कर के 20 हजार रुपये देने का झांसा दिया था। तस्कर उससे स्नैपचैट के जरिये संपर्क करता था और बातचीत के बाद अपनी आईडी डिलीट कर देता था। दिल्ली पहुंचने पर फोन करके सप्लाई लेने वाले व्यक्ति और स्थान की जानकारी दी जाती थी। आरोपी इसी खेप को दिल्ली पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन

आरोपी का है आपराधिक इतिहास -
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 में फरीदपुर थाने में मारपीट, दुर्घटना करने और धमकी देने से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
वर्जन,
आरोपी से मिली हेरोइन की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.07 करोड़ रुपये है। उससे पूछताछ कर इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। - अजय कुमार, सीओ मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें