फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डंडे से गले को दबाकर की पिता की हत्या, युवक गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। गांव साजनपुर में 24 मई 2025 की रात पिता कृष्ण कुमार मिश्रा के गले को डंडे दबाकर हत्या करने के आरोपी धीरज मिश्रा को सोमवार शाम गिरफ्तार किया गया। हत्यारोपी बेटे ने खुद को बचाने के लिए गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने जांच में गवाहों और संकलित साक्ष्यों के आधार पर धीरज मिश्रा को पकड़ा। पूछताछ में उसने पिता की हत्या करनी कबूली। उसको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, साजनपुर में 24 मई 2025 की रात में कृष्ण कुमार की हत्या करके शव को गांव के बाहर लगी झोपड़ी में डाल दिया गया था। अगले दिन की सुबह शव मिलने पर उसके बेटे धीरज मिश्रा ने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए गांव के गिरजेश, राजू और भूरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में नामजद आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य न मिलने पर पुलिस को कृष्ण कुमार के बेटे धीरज पर शक हुआ। इस संबंध में जांच की गई। इस दौरान गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर धीरज मिश्रा पिता की हत्या का आरोपी पाया गया। उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।पुलिस ने सोमवार शाम धीरज को उसके घर से गिरफ्तार किया।
वर्जन - सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि पिता की हत्या करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। आरोपी ने पूछताछ में पिता की हत्या करना कबूली है।
विज्ञापन


पिता ने नशे में बेच दी थी संपत्ति, गुस्से में ली जान : हत्यारोपी
पूछताछ में हत्यारोपी धीरज मिश्रा ने पुलिस को बताया कि पिता कृष्ण कुमार शराब, स्मैक और नशीले इंजेक्शन के सेवन के आदी थे। नशे की लत के कारण उन्होंने अधिकांश संपत्ति बेच दी थी। कई बार समझाने पर भी सुधार नहीं हुआ। 24 मई 2025 को पिता नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। इससे उसको गुस्सा आ गया। आवेश में आकर घर में पड़े मोटे डंडे को पिता के गले पर रखकर दबाया, जिससे जान चली गई। रात में ही शव को गांव के बाहर झोपड़ी में फेंककर चला गया।
विज्ञापन

पिता संग नशा करने वालों के खिलाफ दी थी तहरीर : कार्रवाई से बचने के लिए पिता के साथ नशा करने वाले तीन लोगों के खिलाफ फर्जी तहरीर देकर नामजद कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें