फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में मां की पेंशन बनी भाई की जान की दुश्मन, इंटर के छात्र ने बड़े भाई को टाई से गला घोंटकर मार डाला

Sat, 07 May 2022 09:33 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

फत्तेपुर में इंटर के छात्र प्रबल (19) ने यूनिफॉर्म की टाई से बड़े भाई पूरन (22) का गला घोंटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक वारदात की वजह मां को मिलने वाली पेंशन के रुपयों का विवाद है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भाई मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पूरन शुक्ला (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फत्तेपुर में इंटर के छात्र प्रबल (19) ने यूनिफॉर्म की टाई से बड़े भाई पूरन (22) का गला घोंटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक वारदात की वजह मां को मिलने वाली पेंशन के रुपयों का विवाद है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भाई मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पूरन के पिता सुनील शुक्ला की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, वह प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। मां श्यामकली को पति के स्थान पर गांधी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर नौकरी मिली थी। श्यामकली को इस वक्त वेतन के साथ ही 18 हजार रुपये पेंशन भी मिल रही है। उनके दो बेटे पूरन व प्रबल और एक बेटी है। पूरन देहरादून में नौकरी करता है और प्रबल अभी पढ़ाई कर रहा है।

पुलिस का कहना है कि पिता की मौत के बाद दोनों लड़के शराब पीने के आदी हो गए। पूरन तीन दिन पहले घर आया था। शुक्रवार रात दोनों भाइयों में जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद प्रबल छत पर सोने चला गया और पूरन कमरे में लेट गया। सुबह करीब चार बजे प्रबल छत से नीचे आया और भाई का गला टाई से दबा दिया। चीखें सुनकर परिजन को यह पता चला तो वे पूरन को लेकर जिला अस्पताल भागे। वहां पूरन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पैसे के लालच में भाई बन बैठा भाई का कातिल
फत्तेपुर में दुर्बल आश्रम के पास रहने वाली श्यामकली के जीवन में करीब तीन साल पहले झटका लगा था, जब उनके पति शिक्षक सुनील कुमार शुक्ला की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद वह दो बेटों पूरन, प्रबल और बेटी महिमा शुक्ला के साथ सामान्य जीवन जीने की ओर बढ़ रही थीं। इस बीच पेंशन के पैसों के चक्कर में दोनों बेटों के बीच विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया, जिसका अंदाजा श्यामकली को नहीं लगा और न ही परिवार के अन्य सदस्य समझ सके।

तीन दिन पहले ही देहरादून से आया था पूरन
मृतक के रिश्तेदार अंकित मिश्र ने बताया कि पूरन देहरादून में एक निजी कंपनी नौकरी करता था। तीन दिन पहले ही वह देहरादून से घर लौटा था। अंकित ने बताया कि बहन श्यामकली ने कर्ज लेकर घर बनवाया था, जिसकी किस्त जाती थी। इस किस्त का कुछ हिस्सा मृतक पूरन के वेतन से कटता था। इसलिये पूरन ने मां के पेंशन के पैसों की बात उठाई थी। इसी बात को लेकर प्रबल से उसका विवाद हो गया और उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

गलत संगत ने बिगाड़ दिया दोनों लड़कों को
मृतक पूरन के रिश्तेदार अंकित मिश्र ने बताया कि पिता की मौत के बाद से ही दोनों लड़के गलत संगत में पड़ गए थे और दोनों को शराब की लत लग चुकी थी। शराब के नशे में वह दोनों अक्सर लड़ते रहते थे। बताया कि यह लड़ाई पहली बार नहीं हुई थी, इससे पहले भी दोनों आपस में लड़ चुके थे। लेकिन, नौबत किसी की जान लेने तक आ जाएगी यह उन्होंने कभी नहीं सोचा था। अंकित ने बताया कि प्रबल लखीमपुर शहर में एक निजी स्कूल में इंटर का छात्र है और अक्सर आवेश में रहता है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें