रिठौरा (बरेली)। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती का घर से अपहरण कर तीन युवक कार में डाल ले गए। इनमें से एक ने युवती से दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथियों ने छेड़खानी की। इसके बाद पीड़िता को निर्माणाधीन बरेली-पीलीभीत हाईवे पर फेंक दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने हाफिजगंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मुख्य आरोपी जगमोहन इज्जतनगर थाना क्षेत्र का निवासी है। आरोप है कि रात में वह कार में अपने दो साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा। वहां उनकी 18 साल की बेटी घर में अकेली मिली। उसको जबरन कार में खींच लिया और अगवा कर ले गए। वे उसे निर्माणाधीन बरेली-पीलीभीत हाईवे के पास ले गए। जगमोहन ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया, जबकि उसके दोनों साथियों ने भी अश्लीलता की। वे पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग गए। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि घटना के बाद हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस की नजर उनकी बेटी पर पड़ी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया। युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
वर्जन
दुष्कर्म के संबंध में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। - नीलेश मिश्र, सीओ नवाबगंज