फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डैम पर दोस्त संग घूमने गई युवती को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पड़ोसी युवक के साथ रामगंगा डैम पर घूमने गई युवती से वहां घूम रहे शोहदों ने अभद्रता की। दोनों को निर्वस्त्र कर उनका वीडियो बना लिया। अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। सुभाषनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी युवती ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उसका पड़ोसी दोस्त उसे रामगंगा डैम के पास घुमाने ले गया था। वहां तीन-चार शोहदे घूम रहे थे। उन दोनों को साथ देखकर वह पास आए और युवती से अभद्रता करने लगे। शोहदों ने धमकी देकर युवती और उसके दोस्त को निर्वस्त्र किया और दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया। अब वीडियो के जरिये युवती के दोस्त को ब्लैकमेल कर रहे हैं।
युवती ने बताया कि वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले लड़के टांडा गांव के हैं। पहले युवती ने डर के कारण यह बात परिवार वालों को नही बताई थी। जब शोहदों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो उसने परिजनों को आपबीती सुना दी। युवती को साथ लेकर पिता सुभाषनगर थाने पहुंचे और अज्ञात चार लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

वर्जन
सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी लड़कों को चिह्नित कर रही है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। - नितिन कुमार, सीओ सिटी द्वितीय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें