एमएलसी कुंवर महाराज सिंह के आवास पहुंची राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, हुआ भव्य स्वागत। फोटो स्र
फरीदपुर। क्षेत्र के नौगवां गांव में बुधवार को 19 वर्षीय युवती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसने बीमारी से तंग आकर ऐसा कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि ग्राम नौगवां निवासी मुबारिक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार को मुबारिक ने फरीदपुर थाने पहुंचकर सूचना दी कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री निशा ने घर की छत पर बने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि निशा पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह के आवास पहुंची राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, हुआ भव्य स्वागत। फोटो स्र
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह के आवास पहुंची राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, हुआ भव्य स्वागत। फोटो स्र