फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में महिला से दुष्कर्म: पीड़िता बोली- युवकों ने कोल्डड्रिंक में नशा देकर किया बेहोश, फिर की दरिंदगी

Wed, 11 Jun 2025 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर / बरेली

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र से चलती कार में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बरेली के फरीदपुर क्षेत्र की महिला ने थाने में तहरीर देकर छह युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला को कार में बैठाने के बाद युवकों ने सुनसान जगह पर ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशे की दवा पिला दी। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश आने पर खुद को निर्वस्त्र पाकर उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शाहजहांपुर के कटरा थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच सीओ तिलहर ज्योति यादव कर रही हैं।

विज्ञापन

मंगलवार की रात डेढ़ बजे पीड़िता ने कटरा थाने में दी तहरीर में कहा कि शाम साढ़े सात बजे फरीदपुर से तिलहर स्थित रिश्तेदारी में जाने के लिए निकली थी। मीरानपुर कटरा चौराहा ओवरब्रिज के नीचे खुदागंज थाना क्षेत्र का युवक मिला। उसने तिलहर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। वह उसे मीरानपुर कटरा-खुदागंज मार्ग पर किसी अज्ञात स्थान पर लेकर गया। रास्ते से अन्य पांच लोग भी गाड़ी में सवार हो गए। 

यह भी पढ़ेंBareilly News: आधी रात महिला के घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पीटा... गंभीर घायल, चोरी का आरोप

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी 
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के गलत इरादे भांपकर उसने शोर मचाया, लेकिन कार नहीं रोकी। रास्ते में जबरदस्ती कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर बेहोश कर दिया।होश आने पर वह निर्वस्त्र थी। उसके विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर कटरा चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे कार से उतार दिया। सीओ तिलहर ने बताया कि वह मामले की स्वयं जांच कर रही हैं। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले पुलिस ने टरकाया, फिर सीओ ने लिया संज्ञान
मंगलवार की रात डेढ़ बजे महिला ने कटरा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित महिला को खुदागंज थाना क्षेत्र का मामला बताकर टरका दिया। बुधवार को महिला थाने में पहुंची तो पुलिस ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। तब सीओ ज्योति यादव ने कटरा थाने पहुंचकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें