शहर के स्टेशन मार्ग पर एक दुकान पर रेडीमेड वस्त्रों की खरीददारी करते लोग।संवाद
- फोटो : udhampur
पीलीभीत। होली का उल्लास बाजार में दिखने लगा है। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। सबसे अधिक खरीदार कपड़ों की दुकानों पर जुट रहे हैं। कपड़े खरीदने को लेकर युवक-युवतियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा डबल पॉकेट शर्ट और युवतियां प्रिंटेड कुर्तियां, सलवार-सूट और महिलाएं साड़ी सबसे ज्यादा खरीद रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार कपड़ा बाजार में 10 करोड़ रुपये तक का व्यापार होने का अनुमान है।
शहर के कपड़ा बाजार में सुबह 11 बजे से ही खरीदार पहुंच रहे हैं। रात नौ बजे के बाद तक खरीदारी चलती है। इस बार युवाओं में सबसे ज्यादा डबल पॉकेट शर्ट का क्रेज अधिक है। जींस के साथ टी-शर्ट की खरीदारी भी खूब हो रही है। पैंट में जॉगर, कारगो की मांग भी अधिक है।
युवतियों में इस बार बंधेज वाली कुर्ती व साड़ियों में शिफॉन साड़ी सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। नए कपड़े पहनने को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह रहता है। व्यापारियों ने बताया कि बीते वर्षों की तुलना में इस बार बिक्री बढ़ी है।
इतने दामों में मिल रहे कपड़े
दो जेब वाली शर्ट 450 से 2500 रुपये तक
जॉगर 600 से 2000
कारगो 600 से 2000
कुर्ती बंधेज 700 से 1800
शिफॉन साड़ी 800 से 4000
कॉटन शर्ट 700 से 1500
अनारकली फ्रॉक 800 से 4500