फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में समलैंगिक संबंध के चलते युवक की हत्या, दोस्त निकला कातिल, छह माह बाद खुला राज

Mon, 06 Jan 2025 02:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Murder Case: बरेली में छह महीने पहले एक युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला था। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक की हत्या उसके दोस्त ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में समलैंगिक संबंधों में तीसरे साथी की दखल से बौखलाए दोस्त ने ही किला क्षेत्र निवासी युवक की हत्या कर दी। छह महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार को इस घटना का खुलासा किया गया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

किला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक जून 2024 को युवक की हत्या कर शव नवदिया रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया था। मृतक की मां ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में पता चला कि दोस्त ने ही युवक की हत्या की थी। शनिवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से रस्सी बरामद की, जिससे युवक का गला कसा गया था। 

पूछताछ में आरोपी ने उगला राज 
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके युवक से समलैंगिक संबंध थे। दोनों एक-दूसरे के साथ लंबे समय तक रहे। आरोपी को पता चला कि युवक दूसरे साथी के भी संपर्क में है। कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना तो उसकी गला कसकर हत्या कर दी। फिर शव रेलवे लाइन पर डालकर फरार हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कड़ी से कड़ी जोड़ी और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि युवक की हत्या उसी के करीबी दोस्त ने की थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, पर कुछ वजहों से आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें