युवक का फाइल फोटो, जानकारी देते परिवार के सदस्य
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर के निगोही के ग्राम जेवा मुकंदपुर में शुक्रवार रात शादी समारोह में आए युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसके चाचा की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी हत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शुक्रवार की रात जेवां मुकंदपुर गांव निवासी उमेश की पुत्री की बरात आई थी।
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के सिसोरा निकूमपुर गांव निवासी अमित (30) भी अपने चाचा सरोज के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी अभिषेक व अमन अपने मामा उमेश के यहां शादी में आए हुए थे।
सरोज के अनुसार, शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे अभिषेक और अमन दोनों भतीजे अमित को बुलाकर कहीं ले गए। काफी देर तक जब भतीजा नहीं आया तब उसके मोबाइल पर कॉल की। भतीजे का नंबर बंद जा रहा था। इसके बाद रिश्तेदार चंदन के साथ अमित को खोजना शुरू किया।