फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सफाईकर्मियों ने सब्जी विक्रेता पर पलटा ट्रॉली भरा मलबा, दबकर मौत... कचरे में दबे पैर देख चीख पड़ा बेटा

Fri, 23 May 2025 03:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बेटे ने मलबे में दबे पैर देखे तो कीचड़ हटाकर पिता को निकाला। वह उन्हें अस्पताल ले गया, पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मौके पर पड़ा मलबा और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपती गर्मी से बचने के लिए सड़क किनारे पेड़ की छांव में सो रहे सब्जी विक्रेता पर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने ट्रॉली भरा मलबा पलट दिया। काफी देर बाद तलाश करते हुए आए बेटे ने मलबे में दबे पैर देखे तो कीचड़ हटाकर पिता को निकाला। वह उन्हें अस्पताल ले गया, पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता ने नगर निगम के सफाई ठेकेदार नईम शास्त्री पर रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन

मौर्य शांति नगर निवासी गिरवर सिंह ने बारादरी थाने में तहरीर दी कि उनका बेटा सुनील कुमार प्रजापति (45) सब्जी बेचता है। बृहस्पतिवार दोपहर वह ककरइया कब्रिस्तान के सामने पेड़ के नीचे लेटा था। उसे नींद आ गई। कुछ देर बाद सुनील दिखाई नहीं दिया तो बेटा उन्हें खोजते हुए वहां पहुंचा। तब पता लगा कि जिस जगह थोड़ी देर पहले सुनील लेटा था, वहां नाली से निकला काफी मलबा व कीचड़ डाल दिया गया है।
विज्ञापन

देखा तो सुनील के पैर मलबे से बाहर निकले हुए दिखाई दिए। स्थानीय लोगों की मदद से उनके पौत्र ने सुनील को कीचड़ से निकाला और उसे पड़ोस के निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। गिरवर सिंह प्रजापति ने आरोप लगाया कि नगर निगम के ठेकेदार नईम शास्त्री व उसके कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उनके बेटे की मौत हुई है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें