फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रामीणों ने पागल कहकर चिढ़ाया तो युवक ने ऐसा कदम... गांव में मच गई खलबली

Thu, 29 May 2025 06:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चकरपुर में ग्रामीणों ने एक युवक को पागल कहकर चिढ़ाया, जिससे वह दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
छत पर बैठे युवक को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चकरपुर में बुधवार को एक युवक दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से कूदकर जान देने की बात करने लगा। इस पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। बाद में ग्रामीण और पुलिस ने समझाकर उसे नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार है। 

विज्ञापन


ग्राम चकरपुर के खुशीराम का 25 वर्षीय पुत्र गुरुदेव की शादी 40 दिन पहले हुई है। बताते हैं कि गुरुदेव मानसिक बीमार है। परिजन और आसपास के लोग गुरुदेव को पागल कह कर पुकारते हैं। इससे वह काफी खफा रहता है। उसके खफा हो जाने से मोहल्ले के लोग उसे और चिढ़ाने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- बेटी के सामने मां की हत्या: नशे के लिए दो युवक बने हैवान... बेरहमी से ली जान; खूनी मंजर देख सपना हुई बेहोश
विज्ञापन


इससे परेशान होकर गुरुदेव बुधवार को गांव के ही दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से रोते हुए यह कहने लगा कि वह आज यहां से कूद कर अपनी जान दे देगा। यह दृश्य देख परिवार और मोहल्ले के लोग गुरुदेव को समझने लगे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। 

विज्ञापन

कई घंटे बाद नीचे उतरा युवक 
सूचना पर थाना सिरौली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गुरुदेव के छत से कूदने की आशंका पर गली में कई तिरपाल लगा दिए। इसके बाद आसपास की छतों पर लोगों को चढ़ा दिया और उसे समझने लगे। कई घंटों की मशक्कत के बाद गुरुदेव को नीचे उतरा जा सका। बाद में उसे समझाकर परिवार के हवाले कर दिया गया।

थाना प्रभारी सिरौली राम रतन सिंह ने बताया कि गुरुदेव मानसिक बीमार है। मोहल्ले व आसपास के लोग उसे बार-बार पागल कह कर चिढ़ाते थे। इससे परेशान होकर वह छत से कूदने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसे समझाकर नीचे उतार लिया गया और परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें