फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनुसूचित जाति के युवक को पानी पीने से रोका, विरोध पर मां को पीटा, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के गांव चौबारी में अनुसूचित जाति के युवक को दबंगों ने अपने नल पर पानी पीने से रोक दिया। बेटे के बचाव में मां पहुंचीं तो दोनों को जातिसूचक गालियां दी गईं। महिला के कपड़े फाड़ दिए गए। कैंट थाने में दो लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका बेटा गांव के ठाकुर राजेश के खेत में पानी पीने गया था। वहां नल पर पानी पीने के दौरान शिशुपाल आया और उसने पानी पीने से रोक दिया। शिशुपाल ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए कहा कि तूने पानी को अछूत कर दिया है। बेटे ने घर जाकर मां को इस बारे में बताया तो उसने शिशुपाल से घटनाक्रम को लेकर शिकायत की। इस पर शिशुपाल ने उन्हें पीट दिया।
महिला का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर शिशुपाल ने धमकाया कि शिकायत करके क्या कर लिया? शिशुपाल ने महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की धमकी दी। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और जातिसूचक शब्द कहते हुए पिटाई कर दी। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई। ब्यूरो
विज्ञापन

-
आरोपों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें