फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के जाल में फंसी विवाहिता: पति से कराया तलाक, होटल में ले जाकर लूटी अस्मत; गर्भवती होने पर छोड़ा

Tue, 06 Jun 2023 01:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पीड़ित विवाहिता पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि आरोपी बरेली के इज्जतनगर का निवासी है। आरोपी ने बारादरी क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर विवाहिता से कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे छोड़ दिया। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवक ने विवाहिता को अपने प्रेमजाल में फंसाकर पति से तलाक दिलवा दिया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर होटल ले जाकर विवाहिता से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बनाया। विवाहिता के गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। जब विवाहिता ने उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी फैजिल, उसके पिता रईस अहमद, मां यासमीन व मौसी शबाना के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पीड़ित विवाहिता पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र की रहने वाली है। बारादरी पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि अक्तूबर 2022 में वह अपनी रिश्तेदार के यहां इज्जतनगर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव धौरेरा निवासी फैजिल उर्फ फैसल से हुई। उसने उसका नंबर ले लिया। दोनों में बाचतीच होने लगी। फैसल ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद पति से तलाक लेने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसे बदनाम करके पति से तलाक दिलवा दिया। 

नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश 

तलाक के बाद युवती दोबारा रिश्तेदार के यहां आई। इस दौरान फैसल ने उसे फोन कर बुलाया और बारादरी क्षेत्र के एक होटल में ले गया। आरोप है कि कमरे में उसे नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाई, जिस वायरल करने की धमकी देकर बार बार दुष्कर्म किया। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। पीड़िता ने फैसल से शादी करने के लिए कहा तो उसने दवा लिखाकर उसका गर्भपात करा दिया। बोला, शादी कर लेंगे।  
विज्ञापन

फैसल अक्सर युवती से मिलता रहा। इस बीच वह फिर गर्भवती हो गई। इस बार उसने फैसल पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा और अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। नंबर भी बदल लिया। इस पर युवती ने उसके पिता रईस अहमद, मां यासमीन से बात की। उसके परिजनों ने उससे दूर रहने की धमकी दी। कहा कि अगर उसका पीछा करोगी तो जान से मारकर लाश गायब करा देंगे। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें