फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान प्रिंसिपल: 'एग्जाम फॉर्म में सुधार होगा...कमरे पर चलो', नाबालिग छात्रा से की दरिंदगी, किया ये घिनौना काम

Tue, 06 Jun 2023 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली से गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। आरोप है कि एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। छात्रा का आरोप, परीक्षा फॉर्म में सुधार कराने का झांसा देकर कमरे पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Akash crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना इलाके के एक गांव स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दसवीं की छात्रा को बहाने से कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर कई बार छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। 
विज्ञापन


जब छात्रा ने मिलने से मना किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। अब आरोपी समझौते के लिए छात्रा के परिजनों पर दबाव बना रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी परशुराम व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

छात्रा ने बताया कि उसने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा था। प्रधानाचार्य ने फॉर्म में गलती होने की बात कहकर संशोधन कराने को कहा। इसके बाद वह बाइक पर बैठाकर उसे नवाबगंज ले गया। कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। ब्लैकमेलिंग से आजिज छात्रा ने मिलने से मना किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। 
विज्ञापन

जानकारी होने पर छात्रा ने परिजनों को इस बारे में बताया। सोमवार को वह नवाबगंज थाने पहुंची। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए हैं। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें