फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेम विवाह के बाद युवक पर अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। प्रेम विवाह करने के बाद अनुसूचित जाति वर्ग के युवक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में बृहस्पतिवार को छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव तिलमास निवासी रोहित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह अनुसूचित जाति का है। उसने 19 अगस्त को सुभाषनगर (बरेली) में एक दूसरी जाति की युवती से विवाह किया था। विवाह की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन भड़क गए और उसे जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगे। मामले में रोहित ने रिषभ गंगवार, भरत पटेल, सुनीता देवी, भानुप्रताप, अश्वनी कुमार समेत आदि निवासी पीलीभीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और खुद व अपनी पत्नी की सुरक्षा की मांग की है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें