फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही/दुनका। थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के समय बालिका घर में अकेली थी। बृहस्पतिवार को मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, 11 नवंबर को बालिका के माता-पिता रिश्तेदारी में किसी की मौत की सूचना पर गए थे। घर पर बालिका अकेली थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक राजवीर उर्फ छोटू ने शाम करीब पांच बजे घर में घुसकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। शाम करीब छह बजे जब परिजन लौटे तो बालिका ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्य कार्रवाई कराई जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें