फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, महिला शादी करने की जिद पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शादी का झांसा देकर एक युवक ने महिला के साथ लंबे अरसे से दुष्कर्म कर रहा है। अब दबाव डालने पर प्रेमी मुकर गया है। तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ले की महिला का थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। प्रेमी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने महिला के आपत्तिजनक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। विवाह करने से मना करने पर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
महिला थाने में युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी बैठी है। दोनों पक्षों की ओर से थाने के बाहर पंचायत चल रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में फिलहाल कोई भी समझौता नही हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें