सिंगाही/ निघासन। थाना सिंगाही के गांव खैरीगढ़ स्थित जनसेवा केंद्र से एक युवक 50 हजार रुपये लेकर भाग गया। युवक का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस से शिकायत की है।
खैरीगढ़ निवासी रंजीत ने बताया की खैरीगढ़ में उसका जनसेवा केंद्र है। करीब चार बजे गुरमेज सिंह दुकान के बरामदे में आकर बैठ गया। इसी बीच रंजीत अपने काम से घर में गया। मौका पाकर गुरमेज सिंह रैक से 50 हजार रुपये निकालकर चला गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो युवक रैक से नकदी निकालता दिखाई दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है।थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद