फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की करतूत: पत्नी-साली के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाले; फोन नंबर के साथ लिखा- कॉल करो

Thu, 13 Jul 2023 04:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं की रहने वाली युवती की शादी एक साल पहले बिजनौर के युवक से हुई थी। हाल ही में युवती के पास अनजान नंबरों से कॉल आईं, तब उसे पति की करतूत का पता चला। पीड़िता ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं की रहने वाली दो बहनों के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है। इनमें एक बहन की शादी बिजनौर जिले में हुई है। उसके पति ने ही पत्नी और साली के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल हैं। विवाहिता ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी सात फरवरी 2022 को बिजनौर के एक युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि पति ने पहले उसके फोटो एडिट कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाले। इसके बाद स्टोरी बनाकर लगातर फेसबुक पर डालता रहा और तो और उसने उसे बदनाम करने के लिए उसका मोबाइल नंबर तक लिखकर डाल दिया।

विज्ञापन

अनजान कॉल आने पर चला पता 

जब युवती के पास कॉल आना शुरू हुईं तो उसे मामले की जानकारी हुई। पति की करतूत का पता चलने पर उसके होश उड़ गए। उसने विरोध किया तो आरोपी पति ने उसकी बहन तक को नहीं बक्शा। उसके भी आपत्तिजनक फोटो बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाल दिए। 

ये भी पढ़ें- 'अपनी मर्जी से फैजल संग गई': छात्रा को बागपत में ढूंढती रही पुलिस, वह अकेली पहुंची थाने; बताई ये कहानी

पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे कहीं जाने लायक नहीं छोड़ा। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें