बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
- फोटो : ट्विटर
बरेली में अदनान नाम के युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी छह महीने तक धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। इस बीच छात्रा एयर होस्टेस का कोर्स करने लखनऊ चली गई। इसके बाद भी आरोपी की अपनी करतूतों से बाज नहीं आया। लखनऊ से वापस आने पर छात्रा ने अपने परिजनों को बताया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।