फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में भतीजे की हत्या: चाचा ने तलवार से काट डाली गर्दन, मृतक के पिता और दो साल का भाई घायल

Tue, 14 Feb 2023 01:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पलियाकलां के सिंघइया मोहल्ले में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी ने तलवार से हमला कर उसकी गर्दन काट डाली। 
विज्ञापन
मृतक का पिता भी गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां के मोहल्ला सिंघईया में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी ने तलवार से उसकी गर्दन काट डाली। जानलेवा हमले में मृतक का पिता और दो साल का मासूम भाई भी गंभीर घायल हुआ है। वारदात के बाद आरोपी थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मोहल्ला सिंगहिया में प्लॉट को लेकर दो भाइयों में विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह 45 वर्षीय अब्दुल रहीम का अपने छोटे भाई इब्राहिम (40) से विवाद हुआ। गुस्साए इब्राहिम ने अपने बड़े भाई अब्दुल रहीम और उसके 15 वर्षीय पुत्र अफान पर तलवार से हमला कर दिया। चाचा के जानलेवा हमले में भतीजा अफान संभल भी न पाया और मौके पर ही जमीन पर जा गिरा। तड़पकर उसकी मौत हो गई।

दो साल का मासूम भी घायल 

हमले में घायल अब्दुल रहीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अब्दुल रहीम का दो वर्षीय दूसरा पुत्र जीशान भी घायल हुआ है। मामले में पुलिस ने अब्दुल रहीम की पत्नी हुमैरा की तहरीर पर आरोपी इब्राहिम, उसकी पत्नी अफसाना व अजीजुर रहमान के खिलाफ जानलेवा हमला करने और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

अस्पताल में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सीओ पलिया आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि जमीन के विवाद में एक भाई ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर हमला किया था। जिसमें भतीजे अफान की मौत हो गई है, जबकि उसका पड़ा भाई अब्दुल रहीम घायल है। मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

10 फीट की जमीन को लेकर मार डाला 

अब्दुल रहीम और इब्राहिम में प्लॉट की 10 फीट जमीन को लेकर विवाद है। मंगलवार को यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इब्राहिम ने अपने बड़े भाई पर जानलेवा हमला करते हुए भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि अफान अपने छोटे भाई के साथ दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। जहां से वापस लौटते वक्त चाचा ने उसे मार डाला। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें