फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस भर्ती की दौड़ में गिरकर युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नकटिया स्थित पीएसी ग्राउंड पर चल रही पुलिस भर्ती की दौड़ में मंगलवार को एक अभ्यर्थी गश खाकर गिर गया। उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। 10 फरवरी से शुरू हुई पुलिस भर्ती दौड़ में अब तक 19 अभ्यर्थी चोटिल हो चुके हैं। इनमें नौ के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। सोमवार को भी दो अभ्यर्थी घायल हुए थे।
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा में 14 हजार अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को दौड़ के दौरान बहेड़ी के गांव रहपुरा गनीमत निवासी मोहित कुमार (22) 12वें राउंड में गश खाकर गिर गया। ग्राउंड पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद पता चला कि मोहित के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनको अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। दौड़ के दौरान 10 से 18 फरवरी तक चोटिल होने वालों में बदायूं के राम लखन, सुरजीत सिंह, शक्ति सिंह, विशेष कुमार, मुरारी लाल, बहेड़ी के विपिन, शिकोहाबाद के हरेंद्र सिंह, फैजाबाद के पंकज, सुमित यादव, हाथरस के रिंकू राणा और दो महिलाओं समेत 19 अभ्यर्थी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें