फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक को ससुराल में खाने में दिया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। ससुराल गए युवक को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया गया, जिससे युवक की हालत बिगड़ गई है। उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में युवक के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ससुरालियों पर 15 हजार, मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उचसिया निवासी शिवनंदन ने बताया कि उनका बेटा राजीव 27 तारीख को दिल्ली से आया था। खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव नौसना गया। ससुराल में उसको खाने में मिलाकर कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने राजीव को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। शिवनंदन प्रसाद ने फतेहगंज पूर्वी थाना में तहरीर दी है। उचसिया निवासी शिवनंदन प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे राजीव की शादी गांव नौसना थाना खुदागंज शाहजहांपुर में हुई थी। राजीव दिल्ली में मजदूरी करता था। उसके ससुराल वाले काफी दिनों से उससे पैसे मांग रहे थे, लेकिन उसके पास नहीं थे। राजीव की पत्नी एक महीने पहले मायके चली गई थी।
साले ने फोन कर दी थी धमकी
27 को राजीव के साले ने उसे फोन किया और धमकी दी कि अगर गांव नही आया तो झूठा मुकदमा दर्ज करवा देगा। परेशान होकर राजीव उचसिया आया और बिना कुछ बताए ससुराल चला गया। उसी रात राजीव ने अपने पिता को फोन किया कि उसे ससुराल वालों ने खाने में मिलाकर कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया है। तभी राजीव के पिता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। गांव में पुलिस ने राजीव को ससुराल से ले जाकर खुदागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, तब तक परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। राजीव की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने 28 तारीख को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन तक भर्ती रहने के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने 30 को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर आयी थी लेकिन घटनास्थल खुदागंज थाने का है तो परिजन वही तहरीर देंगे।वहीं से कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें