फरीदपुर। ऑटो की टक्कर लगने के बाद घायल हुए व्यक्ति की पांच दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फरीदपुर नगर के मोहल्ला परा निवासी आनंद प्रकाश शर्मा (52) विगत 27 जुलाई को जा रहे थे। तभी ऑटो वाले ने टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गए। ऑटो का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। संवाद