बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 22 वर्षीय युवक का शव गेहूं के खेत में मिला। युवक की पहचान सेंथल कस्बा निवासी मुकेश मौर्य के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
मुकेश के पिता रामप्रसाद मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे मुकेश घर से निकला था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसे कॉल किया। रामप्रसाद के अनुसार, रात एक बजे तक उनकी मुकेश से फोन पर बात हुई थी। मुकेश ने कहा कि वह मेले में है। जल्द ही घर आ जाएगा। रात एकबजे के बाद उसका फोन बंद हो गया था। रात में ही परिजनों ने मेले में सब जगह देख लिया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह उसकी मौत की खबर मिली।