फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी से पहले अपनी दुल्हन को भगा ले गया युवक, लड़की की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 03 Feb 2025 04:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका से रिश्ता तय होने के बाद प्रेमी उसे भगा ले गया। लड़की की मां ने कॉल की तो युवक ने कहा कि दोनों ने शादी कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी में रिश्ता तय होने के बाद युवक अपनी मंगेतर को भगा ले गया। जानकारी होने पर जब युवती की मां ने युवक को कॉल कर वापस आने के लिए कहा तो युवक ने वापस आने से साफ इन्कार कर दिया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शाहजी नगर लाइनपार निवासी महिला ने बताया कि उनकी पुत्री का मोहल्ला शाहजी नगर लाइनपार निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब उन्हें इस बात का पता चला तो दोनों परिवारों ने बैठकर युवक और युवती का रिश्ता तय कर दिया। जल्द ही दोनों की शादी कराने वाले थे। 

युवती का फोन बंद 
31 जनवरी को उनकी पुत्री अपनी नानी के घर गई थी। वहीं से उक्त युवक उनकी पुत्री को अपने साथ भगा ले गया। लड़की के न मिलने पर जब उन्होंने लड़की के मोबाइल पर कॉल किया तो उसका फोन बंद आया। इसपर उन्होंने युवक के मोबाइल फोन पर कॉल किया तो युवक ने रिसीव कर लिया। 
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि फोन पर युवक ने कहा कि हम दोनों ने शादी कर ली। अब हम दोनों वापस नहीं आएंगे। इसपर उन्होंने इसकी जानकारी युवक के परिवारवालों को दी तो वह सिर्फ टालमटोल करते रहे। युवक से उसके परिवार के लोग लगातार बात कर रहे हैं लेकिन उन्हें कुछ नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें