फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: बाढ़ से उफनाई किला नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर, पुलिस का दावा- नशे में लगाई छलांग

Sat, 12 Sep 2026 05:43 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बाढ़ से उफनाई किला नदी में शनिवार दोपहर एक युवक डूब गया। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों ने बताया कि युवक नशे की हालत में था और उसने खुद ही नदी में छलां दी। उसकी तलाश में गोताखोर जुटे हैं।  
विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला छावनी निवासी युवक बाढ़ से उफनाई किला नदी में डूब गया। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि युवक ने खुद ही नशे की हालत में नदी में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन


स्थानीय पार्षद रंजीत ने बताया कि 27 वर्षीय राहुल राठौर किला छावनी निवासी महेंद्र राठौर का पुत्र है। वह अपने बड़े भाई सचिन की मिठाई की दुकान पर काम करता है, जो पुल के नीचे है। राहुल किसी काम से नदी किनारे गया था। शनिवार दोपहर एक बजे करीब वह पानी में डूब गया। 

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी बोले- नशे में धुत था राहुल 
किला थाना प्रभारी की जांच के मुताबिक मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि राहुल शराब के नशे में धुत था। उसने नदी में कूदने से पहले कुछ देर तक किनारे पर चहलकदमी की। फिर छलांग लगा दी। वह कुछ दूरी तक पानी में दिखाई दिया। फिर वह पानी में डूब गया और नजर नहीं आया। 

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और तलाशी अभियान शुरू किया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें