बरेली के भमोरा क्षेत्र निवासी एक शख्स ने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर कैश नाउ एप डाउनलोड किया था। एप पर खाता संबंधी जानकारी लेने के बाद साइबर ठग उसे ब्लैकमेल करने लगे। पीड़ित ने बताया कि 100 नंबरों से धमकी भरे मैसेज आए हैं। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
रामपुर बुजुर्ग निवासी युवक ने बताया कि उसने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर एप डाउनलोड किया। एप द्वारा उससे खाता नंबर, पैनकार्ड, आधार कार्ड अपलोड कराए गए। सोनू के खाते में एप के माध्यम से 6333 रुपये भेज दिए गए। इन रुपयों को एक साल में लौटाने की बात एप के जरिये कही गई थी लेकिन कुछ दिन बाद ही साइबर ठग सोनू के व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो बनाकर भेजने लगे।