फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटबाजी का Video: बस के आगे स्टंट करते हुए युवक ने दौड़ाई बुलेट, लोग बोले- इस पर होनी चाहिए कार्रवाई

Tue, 27 Jun 2023 04:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बाइक पर स्टंट करते युवक का वीडियो सामने आया है। एक युवक बस के आगे स्टंट करते हुए बाइक चला रहा है। बस के यात्रियों ने उसका वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
विज्ञापन
बाइक पर स्टंट करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कों पर स्टंटबाजी रुक नहीं रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन बाइक पर स्टंट करते युवाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। बरेली में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक बाइक पर स्टंट करते दिख रहा है। वह कभी बाइक पर बैठ जाता है तो कभी खड़ा हो जाता है। हैरत की बात यह है कि युवक बस के आगे स्टंट करते हुए बाइक दौड़ा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मामा बना दरिंदा: आठ साल के भांजे से कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर मार डाला; नाड़े से घोंटा था गला


स्टंटबाजी का मामला बरेली-बदायूं हाईवे पर रामगंगा के आगे का बताया जा रहा है। मथुरा जाने वाली रोडवेज बस के आगे युवक स्टंट करते हुए बुलेट बाइक दौड़ा रहा है। बस में सवार लोगों ने बाइक पर स्टंट करते युवक का वीडियो बना लिया। यात्रियों ने युवक की बाइक का नंबर नोट कर लिया। बाइक का नंबर यूपी 74, 7288 बताया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: टोल प्लाजा पर कार को कैंटर ने मारी टक्कर, पंजाब के रहने वाले पिता-दो पुत्रों की मौत


 
विज्ञापन

युवक करीब 15 मिनट तक बस के आगे स्टंट करते हुए बाइक दौड़ता रहा। वह बस को आगे नहीं निकलने दे रहा था। वीडियो बनाने वाले लोग कह रहे हैं कि ऐसे युवक स्टंट के चक्कर अपनी जान तो जोखिम में डालते ही हैं, दूसरों की जान की परवाह भी नहीं करते। सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें