फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑटो की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 23 Jun 2025 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। तहसील क्षेत्र में रविवार को हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी हाशिम (23) पुत्र कौशल अली अपने साथी के साथ बरेली जा रहे थे। बरेली-लखनऊ हाईवे पर पीछे से आ रहे टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने की वजह से हाशिम की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हेलमेट पहना होने पर युवक की जान बच सकती थी।
उसके साथी को चोटें आई हैं। हादसे के बाद ऑटो का चालक मय वाहन वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरा हादसा फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर धर्मेंद्र गैस गोदाम के समीप हुआ। बीसलपुर की ओर से आ रही बस की टक्कर से भुता के गांव महेशपुर निवासी मोतीराम व उनकी पत्नी कन्यावती घायल हो गए। कन्यावती की गोद में बैठा आठ वर्षीय बच्चा उछलकर दूर जा गिरा। उसे भी चोटें आई हैं। घायलों का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें