फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी के चार दिन बाद युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 25 Jun 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। शादी के महज चार दिन बाद बुधवार दोपहर एक बजे सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव जौहरपुर निवासी रामजी शर्मा (26) का शव खड़ौआ-पस्तोर रेलवे क्रासिंग के बीच अप लाइन पर पड़ा मिला। रामजी की मौत हादसा है या खुदकुशी, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिवार वालों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जौहरपुर निवासी हरीश शर्मा की छह संतानों में रामजी शर्मा सबसे छोटा था। उन्होंने बताया कि रामजी की शादी शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कोरो कुइयां कोटावरी के भगवान दीन की बेटी सुआरती मिश्रा से हुई थी। 19 जून को बरात गई और 21 जून को बहू को विदा कराकर जौहरपुर लाए। बृहस्पतिवार को रामजी के ससुराल वाले बेटी को विदा कराने के लिए आने वाले थे। इसी बीच रामजी का शव मिलने से सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

सीओ अंजनी तिवारी ने बताया कि बुधवार दोपहर अप लाइन पर शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिये पहचान के बाद परिवार वालों को सूचना दी गई। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। परिवार वाले कोई वजह भी नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन




सबका लाडला था रामजी

हरीश शर्मा ने बताया कि रामजी परिवार में सबसे छोटा और सबका लाडला था। सबसे बड़ी बहन रेखा के अलावा रामजी के भाई अमित, संजीव, आशीष, नन्हे की शादी हो चुकी है। सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं। सबसे छोटा होने के कारण रामजी की शादी भी काफी धूमधाम से की थी, लेकिन शादी के चार दिन बाद ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें