फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी मौत की वजह पत्नी और सास': 'परेशान जिंदगी से आजाद...', यह कहकर युवक ने जहर पीकर दी जान

Wed, 10 Apr 2024 05:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने जहर खाते हुए वीडियो बनाया और अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी व ससुरालवालों को बताया। 
 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया और फिर जहरीला पदार्थ पी लिया। घर पहुंचने के बाद युवक को उल्टियां हुईं तो परिजनों को इस बात का पता चला। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ईदगाह स्थित कांशीराम कॉलोनी के रहने वाला सौरभ मिश्रा (25) पुत्र स्वर्गीय रामदेव मिश्रा शहर में ही निजी कार चालक था। उसका विवाह शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा के गांव धर्मापुर निवासी शिखा पुत्री रजनेश शुक्ला से एक वर्ष पहले हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन रहती थी। 

युवक ने मंगलवार को एक वीडियो बनाया। आरोप लगाया कि पत्नी शिखा उसके परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट करती है। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे वह काफी आहत है।
विज्ञापन


बोला- मेरी मौत की वजह पत्नी और ससुरालवाले 
वीडियो में वह कहता है कि मैं जहर खाने जा रहा हूं। मेरी मौत की वजह मेरी पत्नी और ससुरालवाले हैं।  सल्फास का पैकेट दिखाते हुए सौरभ कहता है कि मेरे मरने के बाद मेरी पत्नी को एक भी रुपया न दिया जाए। और न ही मेरे घर में रखा जाए। क्योंकि मेरी पत्नी और सास ने मेरी जिंदगी खराब कर दी। इस परेशान जिंदगी से आजाद होना चाहता हूं। पत्नी मुझसे और मेरी मां लड़ती है। इसे मेरा मोबाइल फोन भी नहीं दिया जाए। वह डिस्पोजल में सल्फास डालते दिखाई देता है और पानी मिलाकर पी जाता है। 

वीडियो में यह आरोप लगाने के बाद उसने जहरीला पदार्थ पी लिया और घर चला गया। घर पहुंचने पर पत्नी ने शक होने पर पूछा तो सौरभ ने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद ही उसको उल्टियां होनी शुरू हो गईं। परिजन उसे गांधी स्टेडियम मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी की कुछ दिनों बाद होना है प्रसव
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी शिखा गर्भवती है। कुछ समय बाद ही उसकी डिलीवरी होने वाली है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना से हर कोई स्तब्ध है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें