फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसएसपी कार्यालय में विषैला पदार्थ खाकर पहुंचा झोलाछाप, तबीयत बिगड़ने पर पुलिस के फूले हाथ-पांव

Wed, 10 Apr 2024 04:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक झोलाछापा विषैला पदार्थ खाने के बाद एसएसपी कार्यालय में पहुंचा। वहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
डॉक्टर को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मुकदमों से परेशान झोलाछाप बुधवार को विषैला पदार्थ खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा गया। वहां उसकी तबीयत बिगड़ने से खलबली मच गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


इज्जतनगर के आलोक नगर निवासी सोमपाल सिंह की मुंशीनगर में दुकान है। बुधवार सुबह 10 बजे वह एसएसपी कार्यालय पहुंचा। कार्यालय के बाहर बैठते ही उसे उल्टी हो गई। सोमपाल ने पुलिस कर्मियों को बताया उसने विषैला पदार्थ खा लिया है। 

पड़ोसियों पर आरोप 
पड़ोसी ने उसके खिलाफ कई फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए हैं। एक मुकदमा खुर्जा में भी दर्ज कराया गया है। इसके अलावा छेड़छाड़, पॉक्सो, धोखाधड़ी, ब्लैकमेल करने आदि की धाराओं में मुकदमे हैं। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन




सोमपाल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इंस्पेक्टर इज्जतनगर जयशंकर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उससे पूछताछ की। सोमपाल ने बताया कि पड़ोसी और उसके साथियों ने उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं। कई बार प्रार्थनापत्र दिया पर सुनवाई नहीं हुई। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमपाल के खिलाफ इज्जतनगर थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। तीन में अभी विवेचना चल रही है। दो और मुकदमे कहां दर्ज हैं, इसकी जानकारी करवाई जा रही है।
 

विज्ञापन

इंस्पेक्टर इज्जतनगर जयशंकर सिंह ने बताया कि सोमपाल ने दबाव बनाने के लिए यह हरकत की है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट व जिलाबदर की कार्रवाई हो चुकी है। सोमपाल पूर्व में जमीन की खरीद-फरोख्त करता था। सोमपाल के पास डाक्टरी की कोई डिग्री नहीं है।

कहां खाया विषाक्त पदार्थ, इसकी हो रही जांच
सोमपाल ने विषैला पदार्थ कहां खाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सीओ अनीता चौधरी ने बताया कि वह एसएसपी कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुन रही थीं। सोमपाल ने कार्यालय में विषैला पदार्थ नहीं खाया है। अगर खाया होता तो कोई रैपर आदि मिलता। वहीं, अस्पताल में सोमपाल ने कुछ लोगों को बताया कि उसने कार्यालय के गेट पर चूहे मारने वाली दवा खाई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है।

सीओ तृतीय अनीता चौधरी ने कहा कि सोमपाल पहले से ही विषैला पदार्थ खाकर एसएसपी कार्यालय आया था। एसएसपी कक्ष के बाहर उसकी तबीयत खराब हो गई। सिपाहियों ने कक्ष में आकर बताया तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत ठीक होने पर उससे पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें