फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'मेरी मां को मुझ पर भरोसा नहीं', वीडियो बनाकर युवक ने जहर खाकर दी जान

Thu, 23 Jul 2026 05:23 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)

सार

बरेली के बहेड़ी में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। युवक ने कहा कि उसकी मां उस पर भरोसा नहीं करती है। 
विज्ञापन
राजीव गंगवार का फाइल फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी में नैनीताल हाईवे पर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। वीडियो में उसने अपने परिवार के लिए जान देने की बात कही है।

विज्ञापन




गांव नवायल निवासी राजीव गंगवार (38 वर्ष) ने दोपहर दो बजे इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया। वीडियो में उसने बताया कि उसकी मां उसे नहीं समझती और उसकी कोई बात नहीं मानती। उसने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला किसी लड़की से जुड़ा नहीं है। राजीव ने कहा कि वह अपने परिवार के लिए अपनी जान दे रहा है। उसने मुड़िया टोल प्लाजा से थोड़ा आगे अपना शव मिलने की जानकारी भी दी। इसके बाद उसने कोई नशीला पदार्थ खा लिया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की ठोड़ी पर हल्की चोट का निशान है। प्रथम दृष्टया यह जहरीला पदार्थ खाने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें