फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शाही इलाके में जर्जर मकान की छत गिरी, महिला की मौत

Thu, 23 Jul 2026 02:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)

सार

बरेली के शाही क्षेत्र के गांव केरा में मंगलवार शाम दर्दनाक घटना घटित हुई। गांव में एक मकान की छत गिर गई, जिससे दबकर एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतका मुन्नी देवी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव केरा में मंगलवार शाम जर्जर मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार डायल 112  के जरिए बुधवार शाम सूचना मिली कि ग्राम केरा में मकान की छत गिरने से एक महिला दब गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी गोविंद राम की पत्नी मुन्नी देवी (32 वर्ष) कमरे में सो रही थी। इसी दौरान कमरे की जर्जर छत अचानक उन पर गिर गया। परिजन गंभीर रूप से घायल मुन्नी देवी को तत्काल बरेली के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मृतका के जेठ जयवीर ने बताया कि मुन्नी देवी के पति गोविंद किसी काम से मीरगंज गए हुए थे। इसी बीच छत अचानक गिर गई। चीख पुकार पर परिजन मौके पर पहुंचे। नीचे पड़ा बेड भी पूरी तरह से टूट गया। मृतका दो दिन पूर्व भी मायके से वापस ससुराल केरा गांव आई थी। उसके कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की। शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें