फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने फूंक डाली ससुराल: रात में दबे पांव आया युवक, आग लगाकर भागा, सास ने बताया क्यों किया उसने ऐसा

Fri, 23 May 2025 02:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

महिला ने शिकायत में बताया है कि बीसलपुर रोड पर रहने वाले दामाद ने उनकी बेटी को घर से निकाल दिया है। उनकी बेटी को एक बच्चा सौंप दिया और दूसरा अपने पास रख लिया।
विज्ञापन
घर में जला पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी के एक घर में रात के वक्त आगजनी हो गई। घर की मालकिन सुनीता जौहरी ने सुभाष नगर थाने में तहरीर देकर अपने दामाद पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

महिला ने शिकायत में बताया है कि बीसलपुर रोड पर रहने वाले दामाद ने उनकी बेटी को घर से निकाल दिया है। उनकी बेटी को एक बच्चा सौंप दिया और दूसरा अपने पास रख लिया। दामाद ने उनके परिवार को तबाह करने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में दामाद चोरी छुपे उनके घर आया और आग लगाकर भाग गया।
विज्ञापन

इससे उनके घर का जरूरी सामान जलकर राख हो गया। बताया कि शाम को ही वह अपनी बेटी के साथ दूसरी बेटी के घर एक कार्यक्रम में गई थीं। जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। सुभाष नगर पुलिस को उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और फोटो भी सौंपे हैं।

यह भी पढ़ें- 'डॉक्टर डेथ' की कहानी फिल्मी है: रेलवे अफसर की बेटी से की शादी... भाई CISF में; पत्नी से इसलिए खुद बनाई दूरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें