फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी: नेता की सांठगांठ से चल रहा था देह व्यापार का धंधा, अब तक संचालिका नहीं आई हाथ

Fri, 23 May 2025 12:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

होटल संभव की मालकिन और सेक्स रैकेट की सरगना ज्योति पटेल उर्फ रश्मि का राजनीतिक कनेक्शन सामने आया है। वह बेहद संपन्न और प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से है।
विज्ञापन
पकड़े गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के होटल संभव में सेक्स रैकेट पकड़े जाने के 24 घंटे बाद भी पुलिस संचालिका व उसकी सहेली को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। संदेह है कि नेता की सांठगांठ से होटल में काफी समय से जिस्मफरोशी हो रही थी। संचालिका इन्हीं नेताओं की शरण में बताई जा रही है। उसकी वजह से प्रतिष्ठित परिवार की साख पर दाग लग रहा है।

विज्ञापन

होटल संभव की मालकिन और सेक्स रैकेट की सरगना ज्योति पटेल उर्फ रश्मि का राजनीतिक कनेक्शन सामने आया है। वह बेहद संपन्न और प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मुकदमे में ज्योति को नामजद सियासी क्षेत्र में हलचल मचा दी है, पर उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए आसान नहीं होगी।
विज्ञापन

ज्योति के परिवार का सदस्य एक सांसद और एक पूर्व सांसद का बेहद खास है। पुलिस ने जिस तरह से कार्रवाई के दौरान अन्य युवतियों को पकड़ा है, उसे देखते हुए ज्योति का बच निकलना काफी मुश्किल लग रहा है। यदि पुलिस ज्योति को गिरफ्तार करती है तो इसका असर उसके परिजनों के राजनीतिक भविष्य पर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें