फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सास-साली के साथ जा रहे युवक की निर्ममता से हत्या, हमलावरों ने हाथ-पैर काटे, सड़क पर फेंका

Wed, 18 Jan 2023 10:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

युवक अपनी सास और साली के साथ ससुराल जा रहा था। रास्ते में उस पर हमलावरों ने हमला कर दिया। उसके हाथ-पैर काट डाले। मौके पर पहुंचे परिजनों को युवक गंभीर हालत में मिला। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। मौत से पहले उसने अपनी हत्या के लिए सास और साली को जिम्मेदार बताया। दोनों घटनास्थल पर नहीं मिली थीं। 
विज्ञापन
आशीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सास और बड़ी साली को लेकर ससुराल जा रहे गांव बिलंदापुर निवासी आशाराम उर्फ आशीष कुमार (23) रास्ते में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज को शाहजहांपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गई। आशीष मृत्यु पूर्व बनाए गए वीडियो में सास और पत्नी पर हाथ, पैर काट कर घायल करने का आरोप लगा रहा है। हालांकि पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली से हुए हादसे में आशीष की मौत हुई है।
विज्ञापन


आशीष के भाई सूरज ने बताया कि आशीष की पत्नी कुसुमा देवी छह माह से मायके में रह रही हैं। आशीष की शादी बंडा के गांव ररूआ से तीन साल पहले हुई थी। मंगलवार को आशीष की सास और बड़ी साली प्रीति देवी आशीष के घर आईं थीं। दोनों ने आशीष से कहा कि वह बाइक से उनको ररूआ छोड़ दे और उधर से कुसुमा को विदा करा लाए। इस पर आशीष शाम सात बजे दोनों को लेकर ररूआ जा रहा था। गांव बिलंदापुर से छह किमी दूर गांव बालेमऊ भट्टे के पास वह गंभीर हालत में घायल पड़ा मिला। आशीष की सास और साली को भी चोटें आईं थी। आशीष की बाइक का हैंडल टूट गया है और कुछ अन्य हिस्से भी क्षतिग्रस्त मिले हैं।
 


 
विज्ञापन

घायलों को 108 सेवा की एंबुलेंस से बंडा सीएचसी ले जाया गया। आशीष की सास और साली प्रीति देवी का कहना है कि बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई थी। हादसे में आशीष के साथ वे लोग भी घायल हो गए। आशीष क्यों और क्या आरोप लगा रहा है, इसकी जानकारी उनको नहीं है। बंडा सीएचसी के अधीक्षक का कहना है कि आशीष सहित तीन घायल सीएचसी लाए गए थे। दो लोगों को रेफर कर दिया गया था। आशीष के हाथ और जांघ पर गहरे जख्म थे।

ट्रैक्टर ट्रॉली से हुआ हादसा
पुलिस आशीष के घायल होने की वजह प्रथमदृष्टया दुर्घटना मान रही है। पुलिस का मानना है कि दो महिलाओं के लिए इस तरह किसी को सरेराह घायल करना संभव नहीं है। पास में ही दो ईंट भट्ठे भी हैं। किसी ने आशीष के शोर मचाने या चीखने की आवाज नहीं सुनी है। महिलाएं खुद घायल हैं। इसके अलावा बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। किसी हमले में बाइक इस तरह क्षतिग्रस्त नहीं हो सकती है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि आशीष का वीडियो मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और आशीष के वीडियो बयान, घटनास्थल का निरीक्षण और सास, साली के बयान की जांच कर जो निष्कर्ष निकलेगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो में आशीष ने सास-साली पर लगाया आरोप
हादसे के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय आशीष ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस में बनाए गए वीडियो में आशीष सास और पत्नी पर हमले का आरोप लगा रहा है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि हादसे के वक्त आशीष नशे में था। सीओ पंकज पंत ने बताया कि आशीष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना से लगी चोटों के कारण मौत होना बताया गया है। इसके अलावा घटनास्थल से कुछ दूर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक तेजी से जाती दिख रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली और चालक की तलाश की जा रही है। यह पूरी तरह से दुर्घटना का मामला है।  

परिजन कई घंटे तक रहे थाने में मौजूद
आशीष के परिजन कई घंटे तक पुवायां थाने में मौजूद रहे। वे लोग हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें