फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म: युवक ने शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Tue, 05 Sep 2023 10:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

छात्रा के गांव के ही युवक ने उससे पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने उसे बहाने से कमरे पर बुलाया और नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ने बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह छात्रा का यौन शोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर वह मुकर गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि वह एक कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दोस्ती कर ली। कुछ दिन पहले उसने बहाने से कमरे पर बुलाया। यहां उसने पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिला दिया। बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने की बात कही।

ये भी पढ़ें- UP: धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी देने के आरोपी अनस को मिली जमानत; सोशल मीडिया पर लिखा था ये मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से उसने कहीं शिकायत नहीं की। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय पहले जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। मामले में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें