फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राहुल बनकर की दोस्ती, निकला शाहरुख, युवती पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Thu, 16 Jul 2026 04:55 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र की एक युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक राहुल नाम बताकर उससे मिला था। लेकिन बाद में पता लगा कि उसका असली नाम शाहरुख है। युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र की एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक ने राहुल नाम बताकर उससे दोस्ती की थी, लेकिन बाद में पता लगा कि उसका असली नाम शाहरुख है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


युवती के अनुसार, छह महीने पहले राहुल नाम के युवक ने उससे संपर्क किया था। उसने बातों में फंसाकर युवती से दोस्ती कर ली। जब युवती को युवक का असली नाम शाहरुख पता चला, तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद शाहरुख ने युवती को रास्ते में रोककर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने फोन पर भी परेशान किया और शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़ित युवती का कहना है कि शाहरुख उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। युवती ने इज्जतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें