लखीमपुर खीरी शहर में मंगलवार देर शाम पकड़े गए सेक्स रैकेट में शामिल एक युवती और युवक की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आई है। पुलिस ने दोनों को जगसड़ स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी एसएन तिवारी ने बताया कि पुलिस दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
corona virus
- फोटो : sociol media
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली इलाके के मोहल्ला गंगोत्रीनगर में एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने मौके से पांच पुरुषों और पांच महिलाओं को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ था।
विज्ञापन
3 of 5
पकड़ी गईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी ने बताया कि पकड़ी गईं महिलाएं और पुरुषों के संबंध में पड़ताल की जा रही है। रात में इस मामले में पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी एक महिला अपने मकान में काफी समय से सेक्स रैकेट चला रही थी।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया गया कि यहां शहर क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से महिलाएं व पुरुष आते रहते थे। सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार देर शाम एसपी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सीओ संजय नाथ तिवारी की अगुआई में कोतवाली व महिला थाना पुलिस ने मोहल्ले में सेक्स रैकेट चलाने वाले घर पर छापा मारा।
पुलिस फोर्स देखकर घर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं व पांच पुरुषों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई पांच महिलाओं में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से बुलाई गई थीं। वहीं पांचों पुरुष शहर के रहने वाले हैं। सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिनमें से एक युवक और एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।